माइंस में 6 लोगों पर गिरी 100 टन की चट्टान,3 की मौत, 3 घायल,भारी-भरकम ब्लॉक के नीचे डेढ़ घंटे तक दबे रहे

भीलवाड़ा हलचल पाली। पाली की ग्रेनाइट खदान में 6 मजदूरों पर 100 टन की चट्टान गिर गई। इसमें 3 मजदूरों की डेढ़ घंटे नीचे दबे रहने से मौत हो गई। वहीं 3 घायल हो गए। हादसा पाली जिले के गुड़ा एदंला थाना क्षेत्र के साकदड़ा गांव (चाणोद) के पास बुधवार सुबह का है।घटना की जानकारी मिलने पर गुड़ा एंदला और तखतगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 3 मृतक मजदूरों के शव बाहर निकलने के बाद पाली के बांगड़ अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। ड्रिल के वाइब्रेशन से गिरी चट्टानगुडा एंदला थाने के हेड कॉन्स्टेबल अमराराम ने बताया- हादसा सुबह साढ़े 10 बजे हुआ था। ये कुल 6 लोग थे और ग्रेनाइट की खदान में पत्थर तोड़ने का काम कर रहे थे। ड्रिल मशीनों से पत्थर की कटाई व अन्य कार्य चल रहा था। ड्रिल के वाइब्रेशन से ऊपर की 100 टन की चट्टान भरभराकर नीचे आ गिरी। इसमें महावीर (20), हेमराज (22), मोहन (21) की चट्टान के नीचे दबने से मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल शांति लाल (25) को जोधपुर रेफर कर दिया गया है। श्रवण (24) और ईश्वर (24) को हल्की चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक इलाज कराया गया है।चट्टान गिरने के दौरान धमाके की आवाज से आसपास काम कर रहे मजदूर चौंक गए। मौके पर अफरा तफरी और चीख-पुकार मच गई। यहां पहुंचे सुरेश चौधरी ने बताया कि घटना के वक्त जोरदार धमाका हुआ था। ऐसा लगा जैसे कि कोई बम फटा हो। इसके बाद हम यहां दौड़ कर पहुंचे तो देखा कि मजदूर खदान में दबे थे। धूल का गुबार उठ रहा था और लोग इधर-उधर भागने लगे थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी और रेस्क्यू शुरू हुआ।संचालक प्रतिनिधि शुभम गौड़ के अनुसार, खदान मैसर्स पन्ना मिश्री ग्रेनाइट नाम से है। ये मजदूर पिछले 15 दिनों से ही यहां काम करने आए हुए थे। इन्हें नागौर निवासी रिछपाल भाकर यहां लाया था।